Page copy protected against web site content infringement by Copyscape

Saturday, December 19, 2009

विभाजन

विभक्त है समाज आज,
मान्यताओ की लकीरों से.
वसुधा के वक्ष पे भी सीमाए हज़ार है.

परमात्मा प्रदत प्रेममय आत्मा से भी,
हाय, हम विभक्त होकर,
दानवता से आशक्त होकर,
अखिल प्रकृति को नष्ट भ्रष्ट करने को तैयार है.

सोचिये..इन दुश्प्रविर्तियो का,
मूल तो विभाजन है.
खंडित देख काल को अनेक वर्षखंडो में,
सोचता हू, प्रादुर्भूत हो,
इसका क्या प्रयोजन है.

वह कौन है?

इस अनंत अंध में, दुर्गन्ध में,
तमस की तामसिकता से डरा हुआ सा,
वो कौन है जो लग रहा है मानव सा.
डोल रहा है पवन के हिलकोरे से,
झींगुरों से, मेंढको से, आ रही ध्वनि तरंगो से;
वह कौन है? तम में लिपटा हुआ निष्तेज सूखे पत्ते सा.
पथहीनता, ओजहीनता, अकर्मण्यता का दारुण दंश,
जो कदाचित अधिक है, शरसैयाशयन से भी,
मानवसहनशक्ति से परे दंशो का,
वह कौन है? जो कर रहा आकंठपान ठीक नीलकंठ सा.
सहनशीलता की आपारशक्ति संपन्न होकर,
क्या हुआ कि आज ये विपन्न होकर,
सिसक रहा है जगत से भिन्न होकर,
वो कौन है? आत्मबलहीन मानव सा.
तम की दृष्टि से निहारने पर,
तमस में कुछ क्षण विहारने पर,
द्रष्टव्य हो रही है और भी आकृतिया,
ये सब क्या है? जो प्रतीत हो रहा आतंक सा.

जो भी हो, उन्हें क्या जो किरणों के रथी है,
छोड़ देंगी साथ जहा उनकी प्रभा प्रभाकर की,
पौरष के प्रकाश में गतिमान ही रहेगे वे,
असंभव है कि पथ रोक पाए उनका कोई,
अँधेरा सा.

श्रीजनवेला

उस श्रीजन काल में जब,
श्रीजित हुआ था मानव।
सहम गया था, थम गया था,
तृष्णा से भर गया था।
अरे विधाता ने मुझे क्या दिया है,
तीक्ष्णता नही नख दन्तो में,
नहीं मुझमे नही वो भौतिक बल,
की जग में जाकर लड़ सकू,
अपना जीवनयापन कर सकू।
चीत्कार उठा वो मन ही मन, यह अत्याचार क्यों है,
इस अखिल विश्व में मानव असहाय क्यों है।
उद्वेलित हो उठा वो शक्तिपुंज,
अनंत में व्याप्त हुई, एक व्याकुल सी गूंज,
मानव ? क्या तू सो रहा है,
श्रीजनवेला से ही तू क्यों दिग्भ्रमित हो रहा है।

प्रथम बार एवं अंतिम बार मै तुझको स्मरण कराता हूँ।
मानव क्या है ? मानव शक्ति क्या है?
तुझको आज बताता हूँ ॥
तू उर्वर मस्तिष्क का धारक है ;
तुझमे है वो इच्छाशक्ति, जिसके बल पे तू जग को क्या,
जीत सकता है मुझको भी।

क्रीडाक्षेत्र स्वरुप मैंने तुमको भावनाओ का जाल दिया है।
परमानन्द एवं मुक्ति हेतू, एक नैसर्गिक भाव 'प्यार' दिया है॥
स्मरण रहे, पशुता का भाव भी है तुझमे,
जबतक विजयी रहा इसपर,
तबतक ब्रम्हांडपति कहलायेगा;
जिस दिन तेरी हर हुई,
पशुता तुझपर सवार हुई,
उस दिन अवनति पायेगा।
एक सर्वहारा पशु की तरह,
गर्त में पशुवत जीवन बिताएगा॥

Friday, December 18, 2009

जो भी है बस यही एक पल है.

ये कालचक्र है,
गतिमान है,
अनुशाहित है।
अनुसरण करता है यह जिसका,
कुछ नियम है,
अपरिभाषित है।
यह वह भूमि भी है,
जिसमे हम बोकर वर्तमान के बीज,
काटते है भविष्य की फसल।
यदि पोषित करे वर्तमान को,
मधुर भविष्य का फल होगा।
जो भी है बस यही एक पल है,
सोचिये मत, क्या कल होगा।